अलवर में मारपीट कर लूट: दो आरोपी और दो नाबालिग निरुद्ध, मुख्य आरोपी फरार

अलवर कोतवाली पुलिस ने मारपीट कर लूट करने के मामले में दो आरोपियों और दो नाबालिगों को निरुद्ध किया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है। एएसआई विजेंदर ने बताया कि 6 फरवरी को नीमराणा निवासी गौरव शर्मा (19) अलवर सेंट्रल जेल में अपने रिश्तेदार से मिलने आया था। इसके बाद वह घोड़ाफेर सर्किल पर अपने दोस्त से मिलने गया। लौटते समय राणु पंडित ने उसे आगे तक छोड़ने के लिए कहा, लेकिन रास्ते में उसने अपने साथियों को बुलाकर गौरव के साथ मारपीट की और स्कॉर्पियो गाड़ी, मोबाइल व 16 हजार रुपए छीन लिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करण उर्फ कन्नू (22) निवासी स्कीम 4, अभिषेक उर्फ अब्बू निवासी स्कीम 4 और दो नाबालिगों को निरुद्ध किया है। फिलहाल मुख्य आरोपी राणु पंडित फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts