अलवर जिले के बगड़ के तिराया थाना अंतर्गत ग्राम नाड़का में एक युवक पर उसके पड़ोसियों ने सरिए से हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, वह अपने घर के बाहर खड़ा था,
तभी पड़ोस में रहने वाले तेजपाल और अजय शराब के नशे में उसकी पत्नी पर गलत टिप्पणी करने लगे। युवक ने इसका विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और सरिए से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत रामगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे अलवर रेफर कर दिया।















