सिरोही: शिवगंज में जिला स्तरीय अमृता हाट बाजार का भव्य शुभारंभ

सिरोही जिले के शिवगंज में महाराजा मैदान में जिला स्तरीय अमृता हाट बाजार का शुभारंभ हुआ। समारोह में अतिथियों ने गणेश पूजन वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों का पारंपरिक रूप से दुपट्टा ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग, अंकिता राजपुरोहित ने अमृता हाट के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला।यह पांच दिवसीय आयोजन 27 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक चलेगा, जिसमें आम जनता के लिए निशुल्क प्रवेश रहेगा। हाट बाजार प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक संचालित होगा। साथ ही, 1100 रुपए की खरीद पर लक्की ड्रॉ कूपन दिए जाएंगे।

समारोह को संबोधित करते हुए एडीजे रामदेव सिंह सांदू ने महिला स्वयं सहायता समूहों और उद्यमी महिलाओं के लिए इस आयोजन को एक प्रभावी मंच बताया, जो उनके उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन में मदद करेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक, सोमेश्वर देवडा ने कहा कि अमृता हाट महिला उद्यमिता को बढ़ावा देता है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करता है।

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की सफल महिलाओं, मिथिलेश कुमारी और शांति देवी ने अपने अनुभव साझा किए। इसके अलावा, लंगा पार्टी बाड़मेर और आदिवासी बालिका छात्रावास शिवगंज की छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे कार्यक्रम में उत्साह बना रहा। इस अवसर पर संरक्षण अधिकारी योगेन्द्र देथा, कल्पेश खंडेलवाल और कई स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं। मंच संचालन गोपाल सिंह राव ने किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts