बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे थाना कालिंजर पुलिस द्वारा मकान का ताला तोड़कर आभूषण चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।थाना कालिंजर क्षेत्र के ग्राम रेहुँची के रहने वाले पवन कुमार राजपूत द्वारा 26 मार्च को थाना कालिंजर पर सूचना दी कि 25 मार्च रात्रि को उनके घर का ताला तोड़कर उनकी सोने/चांदी के आभूषण चोरी किए गए हैं।थाना कालिंजर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था। 27मार्च को थाना कालिंजर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को खोरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से चोरी की पायल, व 4 बिछिया आभूषण बरामद हुए है। पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार किया।अन्य अभियुक्त के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।गिरफ्तार अभियुक्त विजय उर्फ धमकू पुत्र देशराज निवासी ग्राम रेहुंची थाना कालिंजर जनपद बांदा का निवासी हैं।















