रामनवमी पर बाँदा में जगह-जगह भंडारे, गंगा-जमुनी एकता की दिखी मिसाल

बाँदा। रामनवमी के पावन अवसर पर जनपद के राजनीतिक पार्टियों व समाजसेवियों के द्वारा जगह जगह भंडारे का आयोजन श्रद्धा के साथ किया गया। बाबूलाल चौराहे पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु के द्वारा वेज पुलाव का आयोजन किया गया।शहर के काली देवी मंदिर के निकट सपा नेता शेखर शर्मा के द्वारा पानी और इमरती का भव्य भंडारा (प्रसाद)आयोजित किया गया। पीली कोठी के निकट सपा नेता ओम नारायण त्रिपाठी ने अपने साथियों के साथ श्रद्धालू व आम जन मानस के लिए पानी व हलुआ (प्रसाद)भंडारे का आयोजन किया। समाजसेवी विकल्प शर्मा के द्वारा स्व0दिनेश शर्मा व स्व0 जितेंद्र शर्मा की याद में (प्रसाद) भव्य भंडारे का आयोजन बाबूलाल चौराहे के निकट किया गया। राजनीतिक दलों के नेताओ व समाजसेवियों के भंडारे (प्रसाद)के आयोजन से आम जनमानस में खुशी देखने को मिल रही थी। छोटे छोटे बच्चे प्रसाद लेने पर चार चांद लगा रहे थे। रामनवमी की झलक में हिन्दू मुस्लिम एकता भी कई जगह देखने को मिली,कई जगह भंडारे के आयोजन में मुस्लिम समुदाय के लोग भी बराबर से भंडारे में वितरित प्रसाद को वितरण करते दिखे। रोटी बैंक सोसायटी के अध्यक्ष रिज़वान अली के द्वारा अपने संगठन से जुड़े हुए लोगो के साथ पानी शर्बत और पुलाव का वितरण कराया। बड़ी संख्या में लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts