मुजफ्फरनगर नगरपालिका में लगातार कई बार सीमेंटड रोड निर्माण में अनियमितता व घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है जिसके कुछ दिनों बाद ही वह रोड टूटने लगती है जिसकी सूचना कई बार उच्च अधिकारियों को भी दी गयी जिसको संज्ञान में लेते हुए ऐसे रोड पर जिला प्रशासन के द्वारा कार्रवाई की गयी है लेकिन उसके बाद भी कुछ रोड निर्माण ठेकेदार अभी भी मानने को तैयार नहीं है ओर अपनी जेबे भरने के लिए घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है ऐसा ही एक मामला नगर पालिका के वार्ड नंबर 27 मे देखने को मिला है जहां मीनाक्षी चौक से खालापार की ओर जाने वाले मार्ग से पहली ही मस्जिद वाली गली में देखने को मिला है जहां पर एक निर्माण ठेकेदार के द्वारा लगभग दो या तीन माह पहले इस गली का निर्माण कराया गया था जो कि कुछ ही दिनों बाद उस मार्ग से पथरी निकलना शुरू हो गई थी जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया विरोध को दबाने के लिए निर्माण ठेकेदार ने तत्काल उस मार्ग पर तारकूल का छिड़काव कर दिया था जिससे रोड जल्दी ना टूटे,
स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा इस मार्ग पर तारकूल डालने को लेकर विरोध किया था तो ठेकेदार ने कहा था कि मैं इस मार्ग पर दोबारा से सीमेंटड ओर अच्छा सामग्री से माल डलवा दूँगा, स्थानीय लोगों का कहना है कि उस दिन के बाद से ठेकेदार ने कोई भी फोन नहीं उठाया ओर ना ही मौके पर कभी आया है, नगर पालिका मुजफ्फरनगर को ऐसे ठेकेदार बदनाम करने का कार्य कर रहे हैं जबकि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरुप लगातार निष्पक्ष जांच व कार्रवाई कर रही है, ऐसा ही एक मामला खालापार के गहरा बाग मार्ग पर भी देखने को मिला था जिसका संज्ञान स्वम जिलाधिकारी द्वारा लिया गया था ओर मौके पर पहुंच ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे लेकिन ऐसी सख्त कार्रवाई के बाद भी कुछ ठेकेदार मानने को तैयार नहीं है, जबकि नगर पालिका ई ओ को इस बारे में कई बार बात करना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया है,















