सफाई कर्मचारी की बेटी को मिला संवैधानिक अधिकार

मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद में मृतक सफाई कर्मचारी की आश्रित बेटी शिवांगी, जो 2021 से योग्यता के आधार पर लिपिक पद पर नियुक्ति के लिए प्रयासरत थी, को आखिरकार उसका संवैधानिक अधिकार मिल गया। वह शासनादेश के अनुसार नियुक्ति के लिए लगातार अधिकारियों और नेताओं के चक्कर काट रही थी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। निवर्तमान चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने उसे सिर्फ सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया था, जिससे वह अपने अधिकार से वंचित रह गई थी।

उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के मंडल प्रभारी दीपक गंभीर के प्रयासों से भाजपा नेता गौरव स्वरुप और वर्तमान चेयरपर्सन मिनाक्षी स्वरुप ने शिवांगी की पीड़ा को समझा। उन्होंने योग्यता के आधार पर अनुकंपा नीति के तहत उसे नगर पालिका में लिपिक पद पर नियुक्त किया। गणमान्य लोगों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में उसे नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर शिवांगी ने चेयरपर्सन मिनाक्षी स्वरुप के प्रति आभार व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने भाजपा नेता गौरव स्वरुप और चेयरपर्सन मिनाक्षी स्वरुप का आभार जताते हुए कहा कि पूर्व मंत्री चाचा चितरंजन स्वरुप जिस तरह वाल्मीकि समाज को मान-सम्मान देते थे, उसी परंपरा को कायम रखते हुए शिवांगी को उसका अधिकार दिलाया गया है। संघ और परिवार सदैव इसके लिए आभारी रहेंगे।

इस अवसर पर विकल्प जैन, प्रशांत, दीपक गंभीर, राजेश ऊंटवाल, मदनलाल, आशुतोष गुप्ता, नवनीत गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts