बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतरीं,

आरा। दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन पर रविवार की अहले सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। न्यू जलपाईगुड़ी-कटिहार के रास्ते आरा जंक्शन होकर नई दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतर गईं।घटना सुबह करीब 4:10 बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पटरी से उतरने वाली दोनों बोगियां इंजन से सटे जनरल कोच की बताई जा रही हैं।पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुए हैं। सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र ने बताया कि ट्रेन 7:23 बजे अपने गन्तव्य की ओर रवाना कर दी गई है।

आरा जंक्शन पर पटरी से उतरे महानंदा एक्सप्रेस के पहिए। फोटो- जागरण

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में अफरातफरी मच गई। रेलवे के अधिकारी और तकनीकी कर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लेने में जुट गए हैं। हादसे के बाद दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है।

हादसे की जांच शुरू

रेलवे महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग और डीआरएम विनोद कुमार के निर्देश पर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। बोगी के पहियों के पटरी से उतरने वाले स्थान पर जांच की जा रही है। रखरखाव से लेकर तकनीकी पहलुओं तक सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

आरा जंक्शन पर पटरी से उतरे महानंदा एक्सप्रेस के पहिए।

यह हादसा आरा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गुमटी के पास अप लाइन में हुआ है। घटनास्थल 593 किलोमीटर 9 ए बताया जा रहा है। दानापुर कंट्रोल से तकनीकी टीम आरा के लिए रवाना हो गई है।

आरा रेलवे स्टेशन के अप लाइन पर खड़ी महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन।

रेलवे की ओर से पटरी से उतरी बोगियों को हटाने और रेल परिचालन सामान्य कराने के लिए राहत एवं तकनीकी कार्य शुरू कर दिया गया है। संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर ट्रैक और दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन की जांच में जुटी हैं।

आरा रेलवे स्टेशन पर हादसे के बाद तैनात रेलवे अधिकारी और रेल पुलिस।

हालांकि, महानंदा एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। रेलवे अधिकारियों की ओर से तकनीकी जांच की जा रही है।

घटना की जांच शुरू

दानापुर रेल मंडल के डीआरएम विनोद कुमार आरा रेलवे स्टेशन पहुंच गए हैं और हादसे की जांच शुरू कर दी है। उनके साथ दानापुर रेल मंडल के वरीय रेल इंजीनियरिंग अधिकारी भी पहुंचे हैं। पटरी से उतरी दोनों बोगियों के पहिया को जैक की मदद से पटरी पर चढ़ाने का काम किया जा रहा है।

घटना में कोई जान माल की हानि नहीं हुई है, जैक से चक्की को पटरी पर चढ़ाया जा रहा है, एक घंटे में अपलाइन पर परिचालक शुरू हो जाएगा। – सरस्वती चंद्र मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी, पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts