ककरौली थाने का SSP ने किया औचक निरीक्षण.

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को थाना ककरौली का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, आगंतुक कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, भोजनालय, मालखाना और विभिन्न अभिलेखों का जायजा लिया।एसएसपी ने अपराध रजिस्टरों के अद्यतन रखरखाव, अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण तथा लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कंप्यूटर कक्ष एवं साइबर हेल्प डेस्क के निरीक्षण के दौरान डाटा प्रविष्टियों की स्थिति देखी गई।

उन्होंने सभी प्रविष्टियां समयबद्ध, शुद्ध और अद्यतन रखने के निर्देश दिए। मिशन शक्ति केंद्र के निरीक्षण में महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित और संवेदनशील निस्तारण पर जोर दिया गया। साथ ही पीड़ित महिलाओं को आवश्यक सहायता और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के भोजन की गुणवत्ता और मैस की स्वच्छता का भी निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में नियमित गश्त, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। इस दौरान थानाध्यक्ष ककरौली जोगेन्द्र सिंह सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts