लखनऊ,जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर शहर में नन्हेमुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के मनमोहक रूप धारण कर त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया। बच्चों के बीच जन्माष्टमी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला इस अवसर पर सहर्ष सिंह ने श्रीकृष्ण का रूप धारण किया, जबकि प्रिशा सिंह राधा के मनमोहक स्वरूप में नजर आईं। दोनों बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में सभी का ध्यान आकर्षित किया।बच्चों के सिर पर मुकुट, हाथों में बांसुरी और आकर्षक पोशाक ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की सुंदर छवि प्रस्तुत की। वहीं राधा के रूप में सजी प्रिशा सिंह भी बेहद मनमोहक नजर आईं। परिवार के लोगों ने बच्चों को देखकर उनकी तस्वीरें खींचीं और जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।जन्माष्टमी के मौके पर बच्चों का इस तरह भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजना भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ाव को दर्शाता है। बच्चों की मासूम अदाओं और सुंदर वेशभूषा ने त्योहार के माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।























































