बांदा। लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद से लगातार विरोध और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। AIMIM पार्टी के जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने बिल का कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि यह बिल किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जबरदस्ती मुसलमानों पर यह कानून थोप रही है, जो पूरी तरह असंवैधानिक है।
वाजिद अली ने कहा कि यह बिल मुसलमानों के खिलाफ है और सरकार वक्फ संपत्तियों को बचाने के बजाय लूटने के इरादे से इसे लाई है। उन्होंने कहा कि सरकार मस्जिदों, कब्रिस्तानों और दरगाहों पर कब्जा करना चाहती है, जो मुसलमानों के अधिकारों को छीनने का प्रयास है।
उन्होंने आगे कहा कि इस बिल के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, AIMIM और उलेमा संवैधानिक तरीके से सड़कों से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।















