जुम्मे की नमाज को लेकर प्रशासन सतर्क, फ्लैग मार्च के साथ कड़ी निगरानी

शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में वक्फ बोर्ड के फैसले के बाद आज जुम्मे की नमाज को लेकर उप जिलाधिकारी खतौली ने थाना अध्यक्ष खतौली और उचित पुलिस बल के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।

इस दौरान अधिकारियों ने सर्व समाज से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और असामाजिक तत्वों को किसी भी प्रकार की भ्रामकता फैलाने पर सख्त चेतावनी दी।

उप जिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुचारू रूप से कायम रखने के लिए ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts