मुज़फ्फरनगर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ग्रीष्मकालीन समर कैंप, बच्चों ने सीखी नई गतिविधियां

मुज़फ्फरनगर। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर जनपद के समस्त परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों (कक्षा 6 से 8) में दिनांक 21 मई से 10 जून 2025 तक तीन सप्ताह का ग्रीष्मकालीन समर कैंप आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देना था।समर कैंप में प्रतिदिन विद्यार्थियों के लिए योग अभ्यास, इनडोर खेल, आनंददायक शिक्षण गतिविधियां, क्राफ्ट एवं रचनात्मक कार्य, पुस्तकालय की पुस्तकों का पठन, कहानी सुनने व सुनाने की प्रेरणा, स्मार्ट क्लास व टैबलेट के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित वीडियो आदि विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को न केवल मनोरंजन का अवसर मिला, बल्कि सीखने की नई विधाएं भी प्राप्त हुईं।10 जून 2025 को समर कैंप का भव्य समापन जनपद के समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समारोहपूर्वक किया गया। समापन कार्यक्रमों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जनपद के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयकों ने भाग लिया। उन्होंने बच्चों द्वारा शिविर के दौरान की गई गतिविधियों का अवलोकन किया और उनके अनुभवों को सुना।समापन समारोह में प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस शिविर के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सहयोग की भावना विकसित हुई। समर कैंप ने विद्यार्थियों को गर्मी की छुट्टियों में रचनात्मक रूप से व्यस्त रखने के साथ-साथ सीखने का अनोखा अवसर प्रदान किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts