शामिक हत्याकांड के आरोपी का कार में मिला शव, सीने में लगी थी गोली

बिजनौर। संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। जिसका शव हाईवे के पास खड़ी कार में मिला है। परिजनों ने हत्या के आशंका जाहिर की है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर चल रही है।हालांकि हत्या और आत्महत्या समेत अन्य पहलुओं पर पुलिस की जांच जारी है।मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर गांव झलरा के पास स्थित एक चकरोड में सोमवार की सुबह कार खड़ी मिली। कार की ड्राइविंग सीट पर एक युवक का शव था, उसके सीने में गोली लगी थी। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी संग्राम सिंह और शहर कोतवाल सुशील कुमार ने मौका मुआयना किया। मृतक की शिनाख्त रोहन (19) पुत्र संजीव कुमार निवासी त्रिलोकपुरी थाना हल्दौर के रूप में हुई। कार से पिस्टल, मृतक का मोबाइल फोन और पर्स भी बरामद हुआ।

बताया गया कि रोहन रविवार की शाम घर से कार लेकर निकला था जो कि रात भर घर नहीं लौटा और सुबह उसकी मौत की खबर ही घर पहुंची। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर चल रही है लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।

– बीबीए के छात्र शामिक की हत्या में जेल गया था रोहन

बिजनौर में नूरपुर रोड स्थित एक कॉलेज के बीबीए छात्र शामिक की 23 नवंबर 2023 को दिनदहाड़े कॉलेज के गेट के सामने ही गोली बरसाकर हत्या कर दी गई थी। शामिक हत्याकांड में पुलिस ने यश उर्फ उमंग उर्फ कटरा पुत्र मुनेंद्र निवासी झालू और रोहन पुत्र संजीव निवासी त्रिलोकपुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस हत्याकांड के कारण रोहन जेल में बंद रहा जोकि करीब पांच महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। हालांकि रासुका की कार्रवाई के चलते यश जेल में ही बंद है। अब रोहन को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। जेल जाने की वजह से रोहन की पढ़ाई बीच में ही छूट गई थी।

रात पर हाईवे के पास खड़ी रही कार

पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि रोहन की कार रातभर हाईवे किनारे खड़ी रही। रातभर डिपर भी जलते रहे, जिसकी वजह से कार की बैटरी भी डाउन हो गई थी, सुबह लोगों ने कार में रोहन का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि कार में शव मिला है, जिससे गोली लगी हुई है, पिस्टल भी डार में ही पड़ी मिली है। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी सभी पहलुओं पर जांच चल रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts