लड़की को रात के अंधेरे में शमशान घाट ले गया तांत्रिक, चीखती हुई वापस आई घर..

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में युवती से हैवानियत करने की घटना सामने आई है. यहां एक तांत्रिक ने नाबालिग पर भूत-प्रेत का साया होना बताया. इसके बाद उसका झाड़फूंक से इलाज करने की बात कही.फिर वह किशोरी को रात के वक्त शमशान घाट ले गया और रेप की वारदात को अंजाम दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.बुलंदशहर के थाना छतारी इलाके की रहने वाली किशोरी पर भूत-प्रेत का साया बताया था. जिसका इलाज कराने के लिए उसे थाना पहासू इलाके के गांव के ही तांत्रिक के पास पहुंची थी. तांत्रिक ने झाड़फूंक की बोलकर अकेले में शमशान घाट में बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता की तहरीर पर तांत्रिक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

कुछ दिनों से बीमार थी किशोरी

बताया जा रहा है कि पीड़ित किशोरी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी. तभी गांव के लोगों ने थाना पहासू क्षेत्र के एक तांत्रिक को दिखाने को कहा था. तांत्रिक से मिलकर किशोरी ने अपनी समस्या के बारे में बताया तो तांत्रिक ने भूत-प्रेत का साया होने की बात कही. फिर किशोरी को गांव के श्मशान में झाड-फूंक एवं तांत्रिक क्रियाएं करने के बहाने बुलाया. इसी दौरान आरोपी ने किशोरी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है. फिर युवती में परिवार को आपबीती बताई.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना पहासू पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को जेल भेज दिया है. मामले में जानकारी देते हुए सीओ शिकारपुर शोभित कुमार ने बताया कि झाड़फूंक के नाम पर एक किशोरी से दुष्कर्म किया गया है. फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर थाना पहासू क्षेत्र के गंगागढ़ के रहने वाले राहुल के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज की गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts