एसडीएम ने अवैध कब्जा हटवाकर खुलवाया चकमार्ग व सरकारी

एसडीएम

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। बुढाना एसडीएम मोनालिसा जौहरी लगातार तहसील में सरकारी भूमि पर से अवैध कब्जे हटवा रही है। उपजिलाधिकारी बुढाना मोनालिसा जौहरी ने ग्राम उमरपुर परगना शिकारपुर तहसील बुढाना में खसरा संख्या- 879 क्षेत्रफल 0.0480 हेक्टेयर चकमार्ग खसरा संख्या 878 रकवा 0.0360हैं0 जोकि राजस्व अभिलेखों में नाली के नाम दर्ज है। पर ग्राम के जाहिद, आशिफ, आविद, अफजल खा, विजय पाल, विजेंद्र, कैलाश, सरफराज खा आदि ने अवैध रूप से गन्ने की फसल बोकर अवैध कब्जा किया हुआ जिस कारण ग्रामवासियों को अपने अपने खेत पर जाने में परेशानी होती है। शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी बुढाना मोनालिसा ने जांच कराई जांच में ग्राम उमरपुर शिकापुर के गाटा संख्या 878 रकवा 0.0360 है0 व खसरा संख्या 879 रकबा 0.0480 पर गन्ने की फसल बोकर अवैध कब्जा किया हुआ था जिसको तत्काल ट्रैक्टर मंगाकर जुतवा दिया और एसडीएम ने चकरोड और नाली को कब्जामुक्त करा दिया सभी ग्रामवासियों ने एसडीएम को धन्यवाद दिया कि और कहा कि इस चकरोड और नाली पर अवैध कब्जे की वजह से वह बहुत परेशान थे अपने-अपने खेतों पर आने जाने में काफी परेशानी होती थी। क्षेत्र की जनता का कहना है त्वरित कार्यवाही करने वाली एसडीएम पहली बार बुढाना तहसील में आई है जो सभी किसानों की समस्याओं को सुनती है और उनका तत्काल निस्तारण करती है। एसडीएम मोनालिसा जौहरी की निष्पक्ष कार्यशैली की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है।

वही एसडीएम मोनालिसा ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा यदि कोई सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करेगा तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts