भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
शामली थानाभवन। विधायक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। थाना प्रभारी निरीक्षक के हत्थे चढ़ा अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, थानाभवन विधायक अशरफ अली पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे वारंटी व वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन में थानाभवन पुलिस ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक वांछित आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल को विधायक अशरफ अली पर शोशल मीडिया पर आरोपी युवक द्वारा विधायक के फोटो पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। जिसे लेकर विधायक ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। थानाभवन पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई थी।अशरफ अली विधायक द्वारा पूर्व में जलालाबाद नगर स्थित धर्मशाला का शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान फोटो खिचे गए थे। आरोपी युवक पर आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफार्म पर आरोपी राणा शावेज युसुफ नाम के युवक ने अपने अकाउंट से विधायक अशरफ अली खान द्वारा शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने से नाराज होकर अकाउंट संचालक ने फेसबुक अकाउंट से विधायक के बारे में बहुत ही अभद्र, अश्लील एवं आपत्तिजनक पोस्ट की थी। शनिवार को थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने पुलिस टीम के साथ आरोपी युवक पर कड़ी कार्रवाई करते हुए विधायक पर अभद्र टिप्णी करने वाले युवक सावेज पुत्र युनूस निवासी थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल कादियान,हेड कॉस्टेबल जोगेन्द्र,हेड कॉस्टेबल अनिल पुनिया थाना थानाभवन जनपद शामली आदि शामिल रहे।















