मुजफ्फरनगर में पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मुजफ्फरनगर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा जिले में सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिसप्रशासन ने थानाक्षेत्र खालापार और बुढ़ाना में फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च प्रमुख चौराहों, बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में किया गया, ताकि आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया जा सके और असामाजिक तत्वों को यह संदेश दिया जा सके कि पुलिस हर समय मुस्तैद है।अधिकारियों ने फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद भी स्थापित किया। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुजफ्फरनगर पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर निगरानी रख रही है। ऐसे में किसी भी तरह की भड़काऊ, गलत या अशोभनीय पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा करें। यदि किसी प्रकार की भ्रामक जानकारी या संदेश प्राप्त हो तो उसकी पुष्टि सीधे पुलिस या प्रशासन से करें। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी नागरिक कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा बने और समाज में भाईचारा बनाए रखने के लिए एकदूसरे की भावनाओं का सम्मान करे।इस दौरान प्रशासन ने लोगों को यह विश्वास दिलाया कि जिले की सुरक्षा और शांति व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है।

फ्लैग मार्च में दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस पुलिस बल भी शामिल रहा, जिसने लोगों को यह भरोसा दिलाया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।फ्लैग मार्च का उद्देश्य केवल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना ही नहीं था, बल्कि जनता में विश्वास और भरोसा कायम करना भी था। आमजन को यह संदेश दिया गया कि प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए हर पल तत्पर है और किसी भी असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह, उपजिलाधिकारी बुढ़ाना सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति से यह साफ संकेत गया कि प्रशासन और पुलिस समन्वय बनाकर जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।लगातार बढ़ते डिजिटल उपयोग और सोशल मीडिया के प्रभाव को देखते हुए अधिकारियों की यह अपील महत्वपूर्ण मानी जा रही है। लोगों से कहा गया कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी के साथ करें और किसी भी अफवाह या गलत सूचना को फैलाने से बचें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी बड़े तनाव का कारण बन सकती है।फ्लैग मार्च के बाद क्षेत्र में आमजन ने राहत और संतोष की भावना व्यक्त की। लोगों ने कहा कि प्रशासन और पुलिस की सक्रियता से उन्हें सुरक्षा का अनुभव हो रहा है। यह फ्लैग मार्च केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास नहीं बल्कि नागरिकों और पुलिसप्रशासन के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करने का भी प्रयास है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts