सेवा पर्व पर मुजफ्फरनगर में जीआईसी ग्राउंड पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

मुजफ्फरनगर सेवा पर्व के अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जीआईसी ग्राउंड में भव्य चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसने जनपदवासियों का भरपूर ध्यान आकर्षित किया। यह प्रदर्शनी 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 2 अक्तूबर तक जारी रहेगी। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को भारत सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना है।प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र सिंह चौधरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तीकरण, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार, स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी आकर्षक और रोचक चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत की गई है।अपर जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि यह चित्र प्रदर्शनी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी और अंतिम दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर विशेष कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी क्योंकि यहां उन्हें केवल सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलेगी बल्कि विकसित उत्तर प्रदेश विजन डॉक्यूमेंट हेतु अपने सुझाव देने का अवसर भी मिलेगा।इस आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियांन, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा मीडिया प्रभारी अर्चित मित्तल, जिला संयोजक भाजपा रक्षित नामदेव, बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।जनपदवासियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। यह चित्र प्रदर्शनी लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करने के साथसाथ उनमें सक्रिय सहभागिता का भाव भी पैदा कर रही है। सेवा पर्व के अंतर्गत आयोजित यह विशेष आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और सरकार की योजनाओं के लाभ से अधिक से अधिक नागरिकों को परिचित कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts