दवा व्यापारियों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर जताया सम्मान,

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों का अभिनंदन करने के लिए दवा व्यापारियों ने एक अद्वितीय पहल की। जनपद के प्रमुख व्यापारिक संगठन मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (रजि०) ने श्रद्धा और उत्साह के साथ शिव चौक पर एकत्र होकर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। शिवभक्तों के स्वागत में पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से शिव चौक गूंज उठा।इस आयोजन में बड़ी संख्या में दवा व्यवसायी शामिल हुए और उन्होंने न केवल पुष्पवर्षा के माध्यम से शिवभक्तों का स्वागत किया, बल्कि उनके प्रति अपनी सेवा भावना और श्रद्धा भी प्रकट की। इस अवसर पर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान, संस्थापक चेयरमैन प्रमोद मित्तल, चेयरमैन सतपाल सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश तायल, कार्यवाहक महामंत्री दिव्य प्रताप सोलंकी और संगठन मंत्री सचिन त्यागी की विशेष उपस्थिति रही। इनके साथ-साथ वरिष्ठ व्यापारी सुधीर त्यागी, मनोज गर्ग, संदीप कुमार, विशाल शर्मा, कुलदीप शर्मा समेत अन्य दवा विक्रेताओं ने भी पूरे मनोयोग से भाग लिया।पुष्पवर्षा का यह आयोजन न सिर्फ श्रद्धालुओं के लिए एक सुखद अनुभव था, बल्कि इससे यह भी सिद्ध हुआ कि समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा कांवड़ यात्रा को लेकर गहरी आस्था और सेवा भावना विद्यमान है। कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की इस पहल ने यह संदेश दिया कि समाजसेवा केवल दवा तक सीमित नहीं है, बल्कि धर्म, श्रद्धा और जनहित के हर आयाम में व्यापारी वर्ग भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।शिव चौक पर आयोजित यह कार्यक्रम पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। राहगीरों और कांवड़ियों ने पुष्पवर्षा के इस स्वागत को अत्यंत सम्मानजनक और प्रेरणादायक बताया। इस आयोजन ने धार्मिक समरसता, सहयोग और समाजिक एकजुटता की मिसाल पेश की, जिसे नगरवासियों ने खूब सराहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts