हाईकोर्ट के सम्मान में न्यायिक कर्मचारी मैदान में: राजगढ़ में तीसरे दिन भी न्यायिक कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

राजगढ़ (अलवर)। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ शाखा अलवर के निर्देशन में “हाईकोर्ट के सम्मान में, न्यायिक कर्मचारी मैदान में” आंदोलन के तहत राजगढ़ में अधीनस्थ जिला न्यायालय के न्यायिक कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। कैडर पुनर्गठन की मांग को लेकर न्यायिक कर्मियों ने 21 जुलाई, सोमवार को भी कार्य का पूर्ण बहिष्कार करते हुए न्यायालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया।

धरना स्थल पर कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को दोहराया और सरकार से शीघ्र सुनवाई की मांग की। प्रदर्शन में बिजेंद्र शर्मा, नारायण लाल सैन, भुवनेश शर्मा, गिर्राज प्रसाद शर्मा, दीनदयाल शर्मा, राजाराम मीणा, रतन लाल कोली, सुमन शर्मा, रामबीर रेबारी, दिनेश सैनी, मनीष शर्मा, राजेश शर्मा, मनोज नरुका, देवेंद्र मीणा, हेमंत मीणा, अभिनंदन शर्मा, गंगाप्रसाद मीणा, संतोष प्रजापत, लाड़बाई, दीनदयाल सैनी सहित अनेक न्यायिक कर्मचारी शामिल रहे।धरना प्रदर्शन में भाग ले रहे कर्मचारियों ने कहा कि जब तक न्यायिक कैडर का पुनर्गठन नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts