वराडा (सिरोही) राज्य सरकार व शिक्षा विभाग के तत्वावधान में चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम – हरियालो राजस्थान महाअभियान” के अंतर्गत वराडा स्थित राजकीय विद्यालय परिसर से एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को विद्यालय के पीईईओ एवं प्रधानाचार्य भँवरलाल पुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को एक-एक पौधा सौंपा गया और उन्हें रैली के रूप में खेल मैदान तक ले जाया गया। वहाँ ईको क्लब एवं वृक्षारोपण प्रभारी बी.एल. मुंगिया के नेतृत्व में विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों एवं स्काउट-गाइड बालचरों द्वारा करीब 351 पौधों का रोपण किया गया। इन पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी संबंधित छात्रों व स्टाफ सदस्यों को सौंपी गई।
इस अवसर पर पीईईओ भँवरलाल पुरोहित ने कहा,
“आज के समय में पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम पांच पौधों की देखभाल करनी चाहिए जैसे वह उनके परिवार का हिस्सा हो।”
उन्होंने ईको क्लब प्रभारी भँवरलाल मुंगिया के प्रयासों की सराहना की और विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में स्थानीय विभागों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सहयोग से गाँव में चिन्हित परिसरों में भी पौधारोपण कार्य को गति दी जाएगी।
इस कार्यक्रम में प्रथम सहायक गोवाराम मेघवाल, रमेश कुमार, लक्ष्मण कुमार, जोगेन्द्र कुमार, उमेश कुमार, फिरदौस बेगम, महेन्द्र सिंह, उत्तम सिंह, स्काउटर मनीष माली, भैरू सिंह, प्रशांत सेन, जिगर पुरोहित, मनीषा माली, दीपिका पुरोहित, टीना गर्ग, खुशबू लखारा, जय श्री, भाग्यश्री, सोनाक्षी पुरोहित, खुशी कँवर, खुशबू कुमारी सहित सभी विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा।
















