मुजफ्फरनगर में GPDP एवं LSDG विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन.

मुजफ्फरनगर में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में जीपीडीपी एवं पीडीआई समिति के सदस्यों, मॉडल ग्राम पंचायतों के प्रधानों, सचिवों, मीडियाकर्मियों तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों के लिए एक दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यशाला में बताया गया कि सभी विभागों को LSDG की 9 थीमों के अनुरूप योजनाओं को ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) में सम्मिलित करना होगा ताकि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सके। PAI इंडीकेटर्स की निरंतर समीक्षा और अद्यतन की आवश्यकता पर बल दिया गया। उपनिदेशक/प्राचार्य ने प्रशिक्षण के उद्देश्य को स्पष्ट किया जबकि सहारनपुर मंडल के DIPM द्वारा PAI इंडीकेटर्स को लाइव पोर्टल पर प्रदर्शित कर उनकी कार्यप्रणाली समझाई गई। मास्टर ट्रेनर ने LSDG की 9 थीमों पर विस्तृत जानकारी दी। अंत में जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण का समापन किया। कार्यक्रम में DPRC फैकल्टी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts