Roman Reigns से बहुत जल्द छिन सकती है वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप

WWE में 2025 Roman Reigns के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था. ट्रिपल एच ने उनकी खराब बुकिंग की थी. इसके लिए उन्हें बहुत कोसा गया था. द गेम ने अपनी गलती सुधारी और 2026 में उनकी बुकिंग तगड़ी की. रेंस ने शुरुआत में सऊदी अरब में रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की. अभी तक वो इसे तीन बार डिफेंड कर चुके हैं. अब ऐसा लग रहा है कि रेंस का टाइटल रन जल्द ही खत्म होने वाला है. कंपनी ने इसके संकेत दे दिए हैं.Raw का आने वाला एपिसोड शानदार रहने वाला है. वहां पर रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को पेंटा के खिलाफ डिफेंड करेंगे. कुछ हफ्ते पहले AAA लूचाडोर्स प्रमोशन ने रेंस का विरोधी चुनने के लिए टूर्नामेंट का आयोजन किया था. इस टूर्नामेंट का फाइनल रे फीनिक्स को हराकर पेंटा ने जीता. पेंटा और रोमन के बीच पहली बार WWE रिंग में मैच तय हुआ है. इस मुकाबले को लेकर सभी उत्साहित हैं.

इस हफ्ते SmackDown का एपिसोड शानदार रहा. वहां पर मेन इवेंट में सीएम पंक ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप सैमी ज़ेन के खिलाफ डिफेंड की थी. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ था. इस मैच में कैंडिस लैरे, जॉनी गार्गानो और केविन ओवेंस ने दखलअंदाजी की. अंत में पंक को हार का सामना करना पड़ा. सैमी नए चैंपियन बन गए हैं. पंक ने कुछ महीने पहले सैमी को हराकर ही टाइटल जीता था. WWE ने लिव मॉर्गन को वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप हराकर सभी को चौंका दिया है. 12 सितंबर को चिली के सैंटियागो में लाइव इवेंट हुआ. वहां पर मॉर्गन ने स्टेफनी वकेर के खिलाफ टाइटल डिफेंड किया. दोनों के बीच गेस्ट रेफरी का काम बैकी लिंच ने किया. स्टेफनी ने मॉर्गन को हराकर टाइटल अपने नाम कर लिया. इसमें थोड़ा योगदान बैकी ने भी दिया. कंपनी ने लाइव इवेंट में नया वर्ल्ड चैंपियन बना दिया. ये बहुत ही अनोखा पल था. सीएम पंक और लिव मॉर्गन वर्ल्ड चैंपियनशिप हार गए हैं.

इसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी. ऐसा लगता है कि कंपनी अप नए चेहरों को सामने लाना चाहती है. इस वजह से कहा जा सकता है कि रेंस भी अपना टाइटल पेंटा के खिलाफ हार सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर ट्राइबल चीफ को बड़ा झटका लगेगा. कहीं ना कहीं ये पेंटा के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी. रेंस के टाइटल के ऊपर भी अब खतरा मंडरा गया है. रोमन रेंस रेसलमेनिया 42 के बाद तीन बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को दांव पर लगा चुके हैं. दो बार उन्होंने जेकब फाटू को हराया. फाटू इसके बाद उनकी ब्लडलाइन में शामिल हो गए. अगस्त की शुरुआत में हुए समरस्लैम में रेंस ने सैथ रॉलिंस को मात दी थी. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. दोनों ने इसी के साथ द शील्ड के अध्याय को भी खत्म किया. रॉलिंस और रेंस ने एक-दूसरे से हाथ भी मिलाया.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts