मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने शामली में अवैध कॉलोनियों का ध्वस्तीकरण किया.

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा  विकास क्षेत्र शामली में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में मदरलैण्ड स्कूल के पास एम.एस.के रोड स्थित लगभग 10 बीघा और सहारनपुर रोड स्थित अम्बा विहार कॉलोनी के पास लगभग 6 बीघा भूमि पर हो रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। यह प्लॉटिंग बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए की जा रही थी। संबंधित भू-स्वामियों को पहले ही नोटिस जारी कर चालानी कार्यवाही के बाद ध्वस्तीकरण आदेश दिए गए थे, लेकिन अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। इसके चलते प्राधिकरण ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर कार्रवाई की। ध्वस्तीकरण के दौरान अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता समेत प्राधिकरण की पूरी टीम मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए संबंधित थाने की पुलिस भी तैनात की गई थी। यह कार्रवाई करीब 16 बीघा भूमि पर फैली अवैध कॉलोनियों को हटाने के उद्देश्य से की गई, ताकि नियमविहीन शहरी विकास पर रोक लगाई जा सके और अधिकृत योजना के तहत ही विकास सुनिश्चित हो सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts