मुजफ्फरनगर के शिव चौक क्षेत्र में करीब 35 वर्षों से फूल माला बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले मुस्लिम व्यक्ति अफजाल और उसके बेटे समीर को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा धमकाकर वहां से हटने को मजबूर किया जा रहा है। पीड़ित परिवार की मदद के लिए राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष और समाजसेवी मनीष चौधरी आगे आए। उन्होंने न केवल पुलिस को सूचना दी, बल्कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद समीर और अफजाल को कुछ दिन राहत मिली, लेकिन अब मनीष चौधरी को भी मुस्लिम परिवार का साथ देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। 16 मई को उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल कर सख्त लहजे में कहा गया कि वह इस मामले से पीछे हट जाएं, वरना अंजाम भुगतना पड़ेगा। मनीष चौधरी ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह समाजसेवा का कार्य करते हैं और किसी भी मजलूम के साथ खड़े रहना उनका कर्तव्य है। इस दौरान भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी भी उनके समर्थन में उपस्थित रहे।















