अंबेडकर जयंती पर मंत्रियों ने बताए बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संदेश

मुज़फ्फरनगर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कचहरी गेट स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार और व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल मौजूद रहे। उन्होंने डॉ. अंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि यह दिन गौरव और प्रेरणा का है। अनिल कुमार ने सभी को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के हर व्यक्ति को बाबा साहब के बताए रास्तों पर चलकर देश की सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। कपिल देव अग्रवाल ने भी इसी भाव को दोहराते हुए कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें समानता, न्याय और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, डॉ. प्रज्ञा सिंह (ईओ नगर पालिका) सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts