लावारिसों की वारिस: शालू सैनी ने निभाया बहन का फर्ज, दो लावारिस शवों को दी मुखाग्नि

मुजफ्फरनगर। मौहल्ला दक्षिणी कृष्णा पुरी निवासी साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष और समाजसेवी क्रांतिकारी शालू सैनी का निस्वार्थ सेवा कार्य निरंतर जारी है। आज फिर शालू सैनी ने थाना मंसूरपुर और शहर कोतवाली क्षेत्र से मिली जानकारी के आधार पर दो लावारिस शवों को अपनाया और बहन बनकर उन्हें अपने हाथों से विधिवत अंतिम संस्कार कर मुखाग्नि दी। वे यह सेवा बिना किसी दिखावे के, स्वयं के खर्चे व समाज के सहयोग से करती हैं। शालू सैनी का मानना है कि सच्ची ‘नर सेवा’ वही है जो बिना स्वार्थ व प्रचार के की जाए। उन्होंने समाज से अपील की है कि इस पुण्य कार्य में सहयोग करें—चाहे वह लकड़ी, घी, कफन, एम्बुलेंस सुविधा या अन्य सामग्री के रूप में हो—ताकि यह ईश्वरीय सेवा सतत चलती रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts