मुज़फ्फरनगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर कार्यशाला का आयोजन

मुज़फ्फरनगर में संविधान निर्माण, मौलिक अधिकार और मौलिक कर्तव्यों पर आधारित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह के अंतर्गत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देशन में डॉ. राजीव कुमार द्वारा आयोजित किया गया। स्वतंत्रता के अमृत काल में “हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान” की टैगलाइन के साथ इस आयोजन को एक उत्सव के रूप में मनाया गया।

भारत के संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉ. भीमराव रामजी आम्बेडकर को उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर डॉ. राजीव कुमार ने डॉ. आम्बेडकर के बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे एक महान विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, शिक्षाविद, लेखक और समाज सुधारक के रूप में डॉ. आम्बेडकर ने दलितों, पिछड़ों, महिलाओं और शोषित वर्गों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

विद्यालय की वार्डन गीता, महिला शिक्षक गीता रानी, अनुपमा, रीना, पूजा और रेनु सहित छात्राओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर बाबा साहेब को नमन किया। कार्यशाला में संविधान, मौलिक अधिकार और कर्तव्यों पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी हुआ, जिसमें आकांक्षा, शिखा और सुमैया ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर छात्राओं और शिक्षकों द्वारा गीत और कविताएं प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम की छायांकन में अलीशा ने अहम भूमिका निभाई। अंत में विद्यालय वार्डन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और छात्राओं का आभार प्रकट किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts