मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान जिला प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ सेवा कार्यों में जुटा हुआ है। डीएम उमेश मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने सड़कों पर उतरकर न केवल व्यवस्थाओं का जायजा लिया बल्कि कांवड़ियों की सेवा में भी भाग लिया। एडीएम प्रशासन संजय कुमार, एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, एसडीएम सदर निकिता शर्मा और सदर तहसीलदार राधेश्याम गौड़ ने बागोवली कट पर कांवड़ियों को फल वितरित किए।
प्रशासन के इस मानवीय और सेवा भाव से अभिभूत होकर कांवड़ियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुजफ्फरनगर प्रशासन की दिल खोलकर प्रशंसा की। कांवड़ियों ने कहा कि उत्तराखंड में जितनी अव्यवस्था है, उसके मुकाबले मुजफ्फरनगर में प्रवेश करते ही उन्हें सौ फीसदी बेहतर सुविधाएं मिलने लगीं।
कई घंटों तक प्रशासनिक अधिकारी लगातार कांवड़ियों को फल वितरित करते रहे। देर शाम को डीएम उमेश मिश्रा की टीम द्वारा कांवड़ियों















