शाहरुख खान ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान घायल!

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी आगामी एक्शन फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में चल रही थी, जहां एक खतरनाक एक्शन सीन के दौरान शाहरुख घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार, चोट गंभीर नहीं है लेकिन एहतियात के तौर पर शूटिंग को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। फैंस शाहरुख की जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

गौरतलब है कि ‘किंग’ फिल्म में शाहरुख एक दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं और यह फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts