बबेरू /बांदा।बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सतन्याव गांव में निवासी एक युवक थ्रेसर से गेहूं कतरते समय गले में पड़ा गमछा थ्रेसर में फस जाने से युवक की फांसी लग गई जिससे दर्दनाक मौत हो गई, वही घटना से परिवार जनों का रो रोकर बुरा हाल है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सतन्याव गांव के रहने वाले विवेक यादव पुत्र बाबूराम उम्र करीब 30 वर्ष शाम खेतों में थ्रेसर से गेहूं कतर रहा था तभी थ्रेसर की जाली को देखने लगा तभी गले में पड़ा गमछा थ्रेसर के पटा में फंस गया जिससे युवक विवेक के गले में फांसी लग गई, जैसे ही अन्य लोगों ने देखा तो ट्रैक्टर से चल रहे थ्रेसर को बंद किया, और विवेक के गले में लगी फांसी को छुटाया जब तक युवक की मौत हो चुकी थी फिर भी परिजनों के द्वारा निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया,सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। मृतक की दो पुत्री व एक पुत्र है,इस घटना को देखते हुए मृतक की पत्नी सुमन देवी सहित पूरे परिवार जनों का रो रोकर बुरा हाल है।















