मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण,

मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को परखने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पतालों में साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, ओपीडी व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में अधीक्षक डॉ. ओ. पी. जायसवाल की मौजूदगी में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। यहां अस्पताल परिसर की स्वच्छता और दवा वितरण प्रणाली को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया गया। साथ ही मरीजों के साथ संवेदनशील और मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि उन्हें बेहतर अनुभव मिल सके।

इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना का निरीक्षण किया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रणव तेवतिया को अस्पताल के संसाधनों का सही उपयोग करने और रिकॉर्ड संधारण को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। आपातकालीन सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया, जिससे किसी भी आपदा या गंभीर स्थिति में तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जा सके।नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनू कश्यप की उपस्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। यहां टीकाकरण कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। सीएमओ ने कहा कि सभी सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पूरी तरह पहुंचना चाहिए और इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।निरीक्षण के अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts