कंगना रनौत ज्यादातर ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आती हैं, जिसमें साड़ी उनकी फेवरेट है. फिर चाहे किसी जनसभा या फिर संसद में अपनी आवाज बुलंद करने जाना हो. पिछले कई दिनों से कंगना अपनी शाही लुक के लिए चर्चा में बनी हुई हैं. उन्होंने 800 साल पुरानी विरासत की साड़ी पहनी. इसके बाद महेश्वरी सिल्क साड़ी पहन सभी को इंप्रेस किया, जिसका इतिहास 250 साल पुराना है. वहीं, अब एक बार फिर कंगना का संसद लुक वायरल हो रहा है. जिसमें वो ब्लू साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.हल्के फैब्रिक और क्लासिक डिजाइन वाली इस साड़ी में उनका आत्मविश्वास और शालीनता साफ झलक रही थी. खास बात यह रही कि उनका यह लुक न सिर्फ स्टाइलिश था, बल्कि भारतीय हैंडलूम और स्वदेशी कपड़ों को बढ़ावा देने का एक मजबूत संकेत भी देता है. चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कंगना की इस वायरल ब्लू साड़ी के बारे में कुछ खास बातें.
कंगना का संसद लुक वायरल
कंगना रनौत न सिर्फ अपने बेबाक अंदाज बल्कि अपनी साड़ियों की वजह से भी आजकल काफी चर्चा में बनी हुई हैं. उनके संसद लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस बार एक्ट्रेस ने ब्लू कलर की कॉटन ब्लेंड हैंडलूम साड़ी पहन सभी को इंप्रेस किया है. कंगना इस साड़ी में बेहद क्लासी लग रही हैं. उनकी इस साड़ी में ब्रॉउन कलर का बॉर्डर दिया गया है, जो ब्लू कलर के साथ काफी अच्छे से कॉन्ट्रास्ट हो रहा है. साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग ब्लाउज पेयरअप किया है, जिसमें हाफ स्लीव दी हुई है और बोट नेक दिया है.
साड़ी की क्या है खासियत
कॉटन ब्लेंड साड़ी का मतलब है ऐसी साड़ी जो सिर्फ शुद्ध कपास (कॉटन) से नहीं, बल्कि कपास के साथ दूसरे कपड़ों को मिलाकर बनाई जाती है.इसका इतिहास काफी पुराना है. पहले भारत में लोग पूरी तरह सूती (कॉटन) साड़ियां पहनते थे, जैसे बंगाल की तांत साड़ी. ये साड़ियां पहनने में आरामदायक होती थीं, लेकिन जल्दी सिकुड़ जाती थीं और संभालना थोड़ा मुश्किल होता था. समय के साथ लोगों ने सोचा कि साड़ी को थोड़ा और मजबूत, टिकाऊ और आसानी से पहनने लायक बनाया जाए. तब कपास में पॉलिएस्टर, रेशम (सिल्क), रेयॉन या खादी जैसे धागों को मिलाकर नई तरह की साड़ियां बननी शुरू हुईं, जिन्हें कॉटन ब्लेंड साड़ी कहा गया. ये साड़ियां ज्यादा मजबूत होती है, जल्दी खराब नहीं होती. कैरी करना काफी आसान होता है और दिखने में भी काफी स्टाइलिश लगती हैं.
कंगना का मेकअप और हेयरस्टाइल
कंगना की ये साड़ी वाकई काफी स्टाइलिश लग रही है. इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने आधे बालों को बांधा हुआ है. वहीं लाइट बेस और न्यूड लिपस्टिक के साथ अपना मेकअप पूरा किया है. ब्लैक सनग्लासेस, हाथों में बैग लिए कंगना ने काफी रॉयल अंदाज में संसद में एंट्री ली और अपने बेबाक विचार से छा गईं.















