Mr. फैजू ने रिसेप्शन में बेगम तान्या के साथ की थी ग्रैंड एंट्री,

सोशल मीडिया स्टार और टीवी पर्सनैलिटी फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैजू इस वक्त हर तरफ छाए हुए हैं. फैजू ने शादी कर ली है और मुंबई में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ग्रैंड रिसेप्शन भी दे दिया है. जिसके तमाम वीडियो भी सामने आए थे. फैजू और तान्या के रिसेप्शन में टीवी और बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की थी. जिसमें फराह खान से लेकर युविका चौधरी, गौरव खन्ना और ईशा मालवीय तक का नाम शामिल है.वहीं, फैजू ने भी अब अपने वलिमे का व्लॉग यूट्यूब पर अपलोड कर दिया है. साथ ही इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपनी बेगम तान्या के साथ ग्रैंड एंट्री लेते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो ने सोशल मीडिया ने तबाही मचा दी है. दोनों की जोड़ी काफी प्यारी लग रही है.

मिस्टर फैजू ने शेयर किया वीडियो

फैजू ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, एक रात, अनगिनत एहसास और हमेशा याद रहने वाला एक खूबसूरत पल. वीडियो में फैजू और तान्या की एंट्री होती है, जो काफी रॉयल लग रही है. फैजू तान्या का हाथ थामे नजर आ रहे हैं और अपनी बेगम को निहार रहे हैं. वहीं, तान्या भी शौहर फैजू के हाथ में हाथ डाले एंट्री लेती नजर आ रही हैं. इस दौरान दोनों का लुक भी काफी शानदार लग रहा है.फैजू ने जहां मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई गोल्डन शेरवानी पहनी है. वहीं तान्या ने रेड और गोल्डन कलर का फर्शी शरारा पहना है, जिसके साथ हैदराबादी झूमर, नेकलेस पहन है और नथ पहन अपना लुक कंप्लीट किया है. बबल और फायर शॉट्स के कपल ने एंट्री की. स्टेज पर पहुंच कर फैजू अपनी बेगम के साथ डांस करते हुए भी नजर आए हैं. बैकग्राउंड में ‘तुम हो’ गाना चल रहा है. फैजू और तान्या किसी ड्रीमी कपल से कम नहीं लग रहे हैं. वीडियो में फैजू के परिवार वालों की भी झलक देखने को मिली है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts