टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से डरे मनोज बाजपेयी, बोले- ये सच में डराने वाला.

टाइगर श्रॉफ इन दिनों चर्चा में हैं. कुछ दिन पहले तीन बदमाशों ने उनकी कार पर गोलियां चला दी थीं. गनीमत रही कि इस घटना में टाइगर श्रॉफ को ज्यादा चोट नहीं आई. हालांकि, गोलीबारी के दौरान उनके ड्राइवर और एक फैन को चोटें आई थीं. इस डरावनी घटना के बाद दोनों की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. वहीं, इस घटना के बाद बॉलीवुड के भी कई सितारों ने इसे लेकर चिंता जताई है, जिसमें अब मनोज बाजपेयी का नाम भी जुड़ गया है.हाल ही में हुए एक इवेंट में मनोज बाजपेयी से टाइगर श्रॉफ के साथ हुई इस फायरिंग की घटना पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी. इस पर उन्होंने रिएक्शन देते हुए कहा कि पूरी घटना बेहद डरावनी और चिंताजनक है. इसके अलावा मनोज ने इस बात की खुशी भी जताई की टाइगर सुरक्षित हैं और उनके ड्राइवर की हालत भी अब ठीक है.

मनोज बाजपेयी क्या बोले?

अपनी हालिया ओटीटी रिलीज ‘गजब रात’ के एक प्रेस इवेंट के दौरान मनोज बाजपेयी से टाइगर श्रॉफ के साथ हुई इस फायरिंग की घटना पर रिएक्ट करते हुए कहा,”मुझे यह गैंगवार नहीं लगता, लेकिन कहीं से भी गोलियां चल रही हैं और यह सच में बहुत डरावना है. दूसरी बात, टाइगर के साथ जो हुआ, वह दुखद है. लेकिन सबसे अच्छी और खुशी की बात यह है कि वह सुरक्षित हैं और उनके ड्राइवर की हालत में भी धीरे-धीरे सुधार हो रहा है.”मनोज बाजपेयी ने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जांच जल्द पूरी होगी और आरोपियों को उनके किए की सजा मिलेगी. उन्होंने कहा, “वैसे, हम कानून-व्यवस्था के विशेषज्ञ नहीं हैं. मैंने खबरों में जो सुना है, उसके मुताबिक जांच अभी जारी है.”मनोज ने आगे बताया कि आरोपियों को मुंबई लाया गया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि जांच जल्द से जल्द पूरी हो और ऐसी घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ एक मिसाल कायम की जाए, ताकि अगली बार कोई भी ऐसा करने से पहले कई बार सोचे.”

निशाने पर था बड़ा सेलिब्रेटी

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, जांच में बाद में पता चला कि हमलावरों का पहला निशाना टाइगर श्रॉफ नहीं थे. तीनों आरोपी असल में एक बड़े सेलिब्रिटी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे, लेकिन उस सेलिब्रिटी का नाम अभी सामने नहीं आया है. बताया गया कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के कारण उन्होंने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया, क्योंकि उन्हें लगा कि उन तक पहुंचना आसान होगा.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts