आगरा: मोतीकुंज चौकी प्रभारी की तत्परता से छह वर्षीय मासूम सकुशल बरामद,

आगरा। पुलिस की तत्परता और सक्रियता से बिल्लौचपुरा निवासी छह वर्षीय मासूम अभिषेक को सकुशल तलाश कर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। मोतीकुंज चौकी प्रभारी गौरव चाहल की इस कार्रवाई की चर्चा हो रही है।

जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब नौ बजे निशा पत्नी बबलू, निवासी बिल्लौचपुरा, थाना लोहामंडी, आगरा, मोतीकुंज चौकी पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका छह वर्षीय बेटा अभिषेक बिना बताए कहीं चला गया है।सूचना मिलते ही मोतीकुंज चौकी प्रभारी गौरव चाहल पुलिस बल के साथ सक्रिय हुए और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संभावित स्थानों पर खोजबीन की।

काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने सुबह करीब 11:30 बजे मानसिक चिकित्सालय के पास से अभिषेक को सकुशल ढूंढ निकाला। इसके बाद बच्चे को उसकी मां निशा के सुपुर्द कर दिया गया।बेटे के सुरक्षित मिलने पर मां ने राहत की सांस ली। समय रहते की गई पुलिस की कार्रवाई से परिवार को बड़ी राहत मिली। इस मामले में मोतीकुंज चौकी प्रभारी और पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts