वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल हुए शामिल, छात्राओं को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। स्थानीय नई मंडी स्थित ताराचंद्र वैदिक पुत्री कन्या डिग्री कॉलेज परिसर में गुडविल सोसायटी द्वारा एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल के कुशल निर्देशन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें सोसायटी के पदाधिकारियों और सहयोगियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उत्तम लकड़ी, फल और औषधीय गुणों वाले वृक्षों का रोपण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे, जबकि पूर्व विधायक अशोक कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, असिस्टेंट कमिश्नर आर. के. मार्शल और बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉक्टर राजीव कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार प्रकट किया। सचिव होती लाल शर्मा ने गुडविल सोसायटी की रचनात्मक और सर्जनात्मक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए पौधारोपण के महत्व को समझाया और सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में अतिथियों ने भी वृक्षारोपण के महत्व पर अपने विचार साझा किए। कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं ने सक्रिय रूप से सहयोग किया, जिन्हें अतिथियों और गुडविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्या संगीता और समस्त स्टाफ ने वृक्षारोपण अभियान की सराहना करते हुए गुडविल सोसायटी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के संयोजक कॉलेज परिसर के उपाध्यक्ष अंकुर गर्ग रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिनमें मनोज जैन, राजेंद्र साहनी, सतपाल सिंह सिंगर, गिरिराज महेश्वरी, अनिल, गोपाल गर्ग, मोहनलाल मित्तल, विनोद संगल, बीएम गुप्ता, विशाल कलरा, प्रमोद बंसल, इंजीनियर पीके गुप्ता, डीके राठी, बृजमोहन, राहुल शर्मा, राजीव जैन, लोकेश चंद्रा, कृष्ण अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, विशाल गर्ग, कीमती लाल जैन, मुनेश सिंगल, पंकज अग्रवाल और पंकज जैन शामिल रहे। वृक्षारोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावशाली पहल के रूप में सामने आया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts