राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया, टीबी मरीजों को लिया गोद

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों और आगंतुकों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान दवाइयों के स्टॉक की भी जांच की गई और अधिकारियों को जीवन रक्षक दवाइयों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मंत्री द्वारा पांच क्षय रोगियों को गोद लिया गया और उन्हें पोषण पोटली वितरित की गई। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी लोकेश चंद्र गुप्ता ने मंत्री का आभार व्यक्त किया और समाज के प्रबुद्ध लोगों से टीबी मरीजों को गोद लेने की अपील की।

टीबी रोगियों को गोद लेने के अंतर्गत इलाज के दौरान हर महीने एक पोषण पोटली दी जाती है, ताकि वे दवाइयों के साथ पोषण भी प्राप्त कर सकें। निक्षय पोषण योजना के तहत सरकार प्रत्येक माह 1000 रुपये डीबीटी के माध्यम से मरीजों के बैंक खाते में जमा करती है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts