मुजफ्फरनगर में परिषदीय परीक्षा 2025 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

मुजफ्फरनगर जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में परिषदीय परीक्षा वर्ष 2025 की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षाओं को नकल विहीन, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर लिया जाए और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हों। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, फर्नीचर, पानी, बिजली एवं शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। किसी भी समस्या का समय से निराकरण कराया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि शासन द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाए। परीक्षा केंद्रों तक जाने वाले रास्तों का भी निरीक्षण किया जाए। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। सभी संबंधित अधिकारी बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें, जिससे परीक्षा निर्विघ्न, नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण संपन्न हो सके।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 24 फरवरी 2025 से 12 मार्च 2025 तक किया जाएगा। प्रथम पाली प्रातः 08:30 से 11:45 तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 02:00 बजे से 05:15 तक होगी।

जनपद में बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए कुल 72 परीक्षा केंद्र ऑनलाइन निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 4 राजकीय, 58 अशासकीय और 10 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। इस परीक्षा में हाई स्कूल के 29,574 और इंटरमीडिएट के 28,147 सहित कुल 57,721 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना उच्च अधिकारियों एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को दी जाए। जिन अधिकारियों

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts