मुजफ्फरनगर में खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

मुजफ्फरनगर के पी.एम.श्री विद्यालयों के रूप में चयनित 25 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेल-कूद प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ माननीय सांसद चंदन सिंह चौहान, जिला विकास अधिकारी मत्स्यनाथ त्रिवेदी, जिला क्रीड़ाधिकारी भूपेन्द्र सिंह यादव और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने झंडारोहण एवं मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा बैंड की धुन पर मार्च पास्ट किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने सलामी दी।

खेल-कूद प्रतियोगिता के परिणाम:

उच्च प्राथमिक स्तर:

  • लंबी कूद (बालक वर्ग): कैफ (कम्पोजिट विद्यालय कम्हेडा, मोरना) प्रथम, सोहेल (सैदपुर कला, चरथावल) द्वितीय, आशीष (कम्पोजिट विद्यालय तुगलकपुर, पुरकाजी) तृतीय।
  • लंबी कूद (बालिका वर्ग): नीशू (कम्पोजिट विद्यालय सिखेड़ा, जानसठ) प्रथम, नेहा (सैदपुर कला, चरथावल) द्वितीय, प्रियांशी (कम्पोजिट विद्यालय तुगलकपुर, पुरकाजी) तृतीय।

प्राथमिक स्तर:

  • लंबी कूद (बालिका वर्ग): रिहाना (प्राथमिक विद्यालय माण्डी-1, बघरा) प्रथम, फाइजा (प्राथमिक विद्यालय हरसौली, बघरा) द्वितीय, गुड्डन (कम्पोजिट विद्यालय सैदपुर कला, चरथावल) तृतीय।100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग): मोहम्मद (प्राथमिक विद्यालय पुरबालियान, शाहपुर) प्रथम, कार्तिक (प्राथमिक विद्यालय उमरपुर, शाहपुर) द्वितीय, अन्नत (प्राथमिक विद्यालय नन्हेडी, चरथावल) तृतीय।100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग): मानसी (प्राथमिक विद्यालय कम्हेडा, मोरना) प्रथम, सुहाना (प्राथमिक विद्यालय नावला, खतौली) द्वितीय, मिस्टी (प्राथमिक विद्यालय माण्डी, बघरा) तृतीय।200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग): मोहम्मद (प्राथमिक विद्यालय पुरबालियान-2, शाहपुर) प्रथम, अयान (प्राथमिक विद्यालय गोगुलपुर, शाहपुर) द्वितीय, शौहेल (प्राथमिक विद्यालय हरसौली, बघरा) तृतीय।
  • 200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग): मोहम्मद (प्राथमिक विद्यालय पुरबालियान-2, शाहपुर) प्रथम, अयान (प्राथमिक विद्यालय गोगुलपुर, शाहपुर) द्वितीय, शौहेल (प्राथमिक विद्यालय हरसौली, बघरा) तृतीय।200 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग): अलीशा (प्राथमिक विद्यालय पुरबालियान-2, शाहपुर) प्रथम, अयान (प्राथमिक विद्यालय गोगुलपुर, शाहपुर) द्वितीय, शौहेल (प्राथमिक विद्यालय हरसौली, बघरा) तृतीय।200 मीटर दौड़ (जूनियर बालक वर्ग): मोहित (प्राथमिक विद्यालय तुगलकपुर, पुरकाजी) प्रथम, आशीष (प्राथमिक विद्यालय तुगलकपुर, पुरकाजी) द्वितीय, अमन (प्राथमिक विद्यालय गोगुलपुर, बघरा) तृतीय।400 मीटर दौड़ (प्राथमिक स्तर, बालिका वर्ग): अतिफा (प्राथमिक विद्यालय तुगलकपुर, नावला, खतौली) प्रथम, गुड्डन (प्राथमिक विद्यालय सैदपुर कला, चरथावल) द्वितीय, माही (प्राथमिक विद्यालय घासीपुरा, खतौली) तृतीय।
  • टीम स्पर्धाओं में विजेता:
  • खो-खो बालक एवं बालिका वर्ग में बुढाना के छात्र-छात्राएं विजयी रहे
  • वॉलीबॉल बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सिखेड़ा, जानसठ और बालिका वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय तुगलकपुर, पुरकाजी विजयी रहे।
  • खेल-कूद प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी खतौली पंकज अग्रवाल एवं जिला समन्वयक सुशील कुमार द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
  • इस प्रतियोगिता में विभिन्न खंड शिक्षा अधिकारियों, पटल सहायक राजेन्द्र शर्मा, जिला व्यायाम शिक्षक राके राठी, एवं अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।
  • अंत में, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने प्रतियोगिता के आयोजन में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए प्रतियोगिता का समापन किया।
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts