मुजफ्फरनगर के तहसील/विकास खंड जानसठ में उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा (एस.सी.एस.पी.) योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि चौधरी नरेंद्र सिंह, माननीय ब्लॉक प्रमुख, एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान श्री जैनेन्द्र कैनेड़ी द्वारा किया गया।
शिविर का संचालन श्री तेजपाल सिंह, ज्येष्ठ लेखा निरीक्षक (सेवानिवृत्त), द्वारा किया गया। इस दौरान जिलाग्रामोद्योग अधिकारी सोम प्रकाश ने विभाग की सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उद्यमियों को दी और उन्हें अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

इसके अतिरिक्त, जिलाग्रामोद्योग अधिकारी (सेवानिवृत्त) श्री राजबीर सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उपस्थित पंजाब नेशनल बैंक, जानसठ के शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार ने बैंक से संबंधित जानकारी साझा की। वहीं, सहायक विकास अधिकारी (आई.एस.बी.) विवेक कुमार, ग्राम विकास अधिकारी अरुण कुमार एवं पंकज राणा ने विकास खंड स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने उपस्थित सभी लाभार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक राहुल कुमार ने अधिकारियों और लाभार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। कार्यक्रम में कु. प्रियंका, योगेश, जमीर हसन सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।















