दिल्ली के जहांगीरपुरी में इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई. दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने बताया कि उन्हें सिविल लाइंस में इमारत ढहने की सूचना मिली है. NDRF, अग्निशमन सेवा और दिल्ली पुलिस द्वारा बचाव अभियान जारी है. बचाए गए सभी छह लोगों को जगजीवन राम अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. इनमें से इलाज के बाद तीन लोगों को छुट्टी दे दी गई है. वहीं तीन लोगों की मौत हो गई.















