महाराष्ट्र:मुंबई के बाद अब ठाणे में गिरा बिलबोर्ड; कई वाहन दबे.

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में कल्याण के सहजानंद चौक पर शुक्रवार सुबह 10:18 बजे एक लकड़ी का विशालकाय होर्डिंग गिर गया। बताया जा रहा है कि 3 लोगों को होर्डिंग गिरने के कारण चोटें लगी हैं। वहीं, 3 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। होर्डिंग गिरने के कारण कार और ऑटो क्षतिग्रस्त हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बारिश से बचने के लिए कुछ लोग दुकान के नीचे खड़े थे। अचानक शेड के ऊपर ढांचा गिर गया। हालांकि दुर्घटना के बाद किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।ऐसा ही एक हादसा मई में मुंबई के घाटकोपर इलाके में हुआ था। जहां 17 लोग मारे गए थे। कल्याण के तहसीलदार सचिन शेजल ने बताया कि होर्डिंग 3 गाड़ियों पर गिरा है। जानकारी मिलते ही टीमों को रवाना कर दिया गया था। रेस्क्यू जारी है। इससे पहले मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने के कारण 74 लोग घायल हो गए थे। तेज आंधी और बारिश के कारण होर्डिंग गिरा था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें कई गाड़ियां दब गई थीं। वहीं, पुलिस ने होर्डिंग के मालिक भावेश भिड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया था। भावेश एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं, जिनके खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू की थी।

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts