मुजफ्फरनगर:स्कूली और यात्री वाहनों की फिटनेस जांच हेतु विशेष अभियान: 4 अगस्त को शिविर आयोजित

मुजफ्फरनगर| अजय मिश्रा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी जनसाधारण को सूचित किया कि वर्तमान में परिवहन आयुक्त कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार स्कूली वाहनों एवं यात्री वाहनों की फिटनेस की जांच हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फिटनेस समाप्त होने से वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना अधिक हो जाती है। स्कूली वाहनों का बिना फिटनेस के संचालित होना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

इसी संदर्भ में, परिवहन आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार, स्कूली वाहनों एवं यात्री वाहनों की फिटनेस की जांच हेतु एक कैम्प शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, मुजफ्फरनगर में 04 अगस्त, 2024 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। इस दिन परिवहन कार्यालय सामान्य कार्यदिवसों की तरह खुला रहेगा।

अतः जनपद के यात्री वाहनों के स्वामियों तथा विद्यालय प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों से अनुरोध है कि वे इस शिविर का लाभ उठाएं और अपने यात्री वाहन/विद्यालय में संचालित फिटनेस फेल वाहनों का फिटनेस कराना सुनिश्चित करें। इस शिविर के अंतर्गत यात्री वाहन/स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच हेतु आवश्यक स्लॉट की व्यवस्था की गई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts