नगर विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख स्थलों – नुमाइश ग्राउंड स्टेडियम, कंपनी बाग और राजकीय इंटर कॉलेज मैदान – का दौरा कर आमजन से संवाद स्थापित किया। यह जनसंपर्क अभियान आगामी “भारत शौर्य तिरंगा यात्रा” को सफल बनाने के उद्देश्य से चलाया गया। उन्होंने नागरिकों से 17 मई को सांय 5 बजे टाउन हॉल से प्रारंभ होने वाली तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया। इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, शौर्य और सामाजिक एकता को मजबूती देना है। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह यात्रा केवल आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना को जाग्रत करने का एक प्रयास है, जिसमें हर नागरिक का योगदान आवश्यक है। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें सुधीर खटीक, राधे वर्मा, नितिन गर्ग, विवेक चौहान और नवनीत कुच्छल प्रमुख रूप से शामिल थे। कार्यकर्ताओं और नागरिकों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने इस राष्ट्रसेवा के प्रयास को सराहा और यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।















