तेज रफ्तार कार की टक्कर से भीषण सड़क हादसा: तीन की मौत, तीन घायल

शाहपुर-मुज़फ्फरनगर मार्ग पर किनोनी गेट के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब नया गांव मधेड़ा निवासी सुरेंद्र अपनी कार से परिवार सहित शाहपुर थाने जा रहा था। ट्रक को ओवरटेक करते समय उसकी कार सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल सवार कपिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी ममतेश ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। कार में सवार रमेशो की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। सुरेंद्र, शुभम और दीपक गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। एसएसआई बालिस्टर त्यागी और चौकी इंचार्ज विकास कुमार ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts