कांवड़ सेवा शिविर का पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई ने किया शुभारंभ।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

शाहपुर। नगर पंचायत कार्यालय शाहपुर में लगाए गए कावड़ सेवा शिविर का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के छोटे भाई विवेक बालियान व श्यामपाल सिंघल ने फीता काटकर किया। इस दौरान विवेक बालियान ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना पुण्य का कार्य माना जाता है। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम कुरेशी को साधुवाद देते हुए कहा कि हाजी अकरम सभी धर्मों के काम मे बढ़ चढ़कर भाग लेते है। भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामपाल सिंघल ने भी कांवड़ियों की सेवा सबसे बड़ी सेवा बताया।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी , हाजी अकरम कुरैशी , श्याम पाल सिंघल, हाजी शाहिद त्यागी, थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह ,अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार, डॉ, अब्बास चौधरी, अरविंद पाल, मुर्सलीन प्रधान , चौधरी आरिफ कुरैशी, सभासद सोनू सैनी , आसिफ सलमानी , अब्दुल कलाम अंसारी , सतीश पाल , मनोज अरोड़ा, विशाल गर्ग , वकीला बेगम, बुद्ध प्रकाश , मास्टर शरीक खान, तथा नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts