प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी IITखड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लेने के लिए शनिवार (21 नवंबर) को पश्चिम बंगाल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने छात्रों और प्रोफेसर्स से बातचीत की. पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि IIT खड़गपुर कीर्तिमान रच रहा है. उन्होंने कहा कि 75 साल की यात्रा ऐतिहासिक है अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा ‘मैं चुनौतियों को चुनौती दिए बगैर नहीं रह सकता’. उन्होंने कहा चुनौतियों से हार मतलब सपनों को सीमित करना है. उन्होंने कहा ‘ हमारी क्षमता इस बात से तय होती है कि हम कितनी चुनौतियों का सामना करने का साहस रखते हैं. मैं चुनौतीपूर्ण चुनौतियों को स्वीकार किए बिना नहीं रह पाता. अक्सर, लोग खुद पर ही सीमाएं थोप लेते हैं’पीएम मोदी ने कहा कि अपनी स्थापना के 75 सालों में IIT खड़गपुर ने बहुत सारे मील के पत्थर बनाए हैं. उन्होंने कहा कि इन 75 सालों में भारत ने बैलगाड़ी से लेकर बुलेट ट्रेन तक, डाक पत्रों से लेकर सोशल मीडिया तक बहुत कुछ बदलते हुए देखा है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बदलाव के हर दौर में देश के पहले IIT के तौर पर IIT खड़गपुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. मैं यहां सभी को बधाई देता हूं. पीएम मोदी ने कहा कि आज जब हम विकसित भारत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं तो IIT खड़गपुर का 75 सालोें का अनुभव देश के विकास में, देश के innovation profile में बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला है. उन्होंने कहा मुझे विश्वास है कि आप आज के Aspirational India के सपनों को पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे.
पीएम ने कहा ‘मुझे आने में देरी हुई, इसके लिए आप सभी से क्षमा चाहता हूं. IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में आज मेरे सामने भारत का वर्तमान और भविष्य जुड़ा है. आज हम सब इस संस्थान के 75 साल की यात्रा को सेलिब्रेट करने के लिए यहां जमा हुए हैं. हमने 75 साल में बहुत कुछ बदलते हुए देखा है. आईआईटी खड़गपुर ने अपनी अहम भूमिका निभाई है. मैं यहां के सभी टीचर्स और छात्रों को बहुत बधाई देता हूं’.
पीएम मोदी ने कहा ‘IIT खड़गपुर की कुछ यादें ऐसी होती हैं, जो जिंदगीभर याद रह जाती हैं. दूसरे संस्थानों में हॉस्टल होते हैं लेकिन आपके यहां हॉल होते हैं. मैं जानता हूं कि हर स्टूडेंट को अपने हॉल पर गर्व होता है’. उन्होंने कहा ‘यहां से आईडियाज को बल मिला और नेशनल मूवमेंट हुआ. यहां डिटेंशन कैंप हुआ करता था. आप कल्पना कीजिए, जो स्वतंत्रता सेनानी डिटेंशन कैंप में रहे होंगे, वह उस समय क्या बातें करते हैं. आज भी उनकी आवाज पूरे वायुमंडल में मंत्र की तरह गूंजती होगी जो आपको भी प्रेरणा देगी.
पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र भी अपनी क्षमताओं को तभी पहचानते हैं जब वे अपनी सोच की सीमाओं को तोड़ते हैं. पिछले कुछ वर्षों में भारत ने यही करके दिखाया है. भारत ने डंके की चोट पर कहा… ब्रेक द लिमिट, अनलॉक द पॉसिबिलिटीज.
पीएम मोदी ने कहा ‘हमने भारत के Space sector को भारत के नौजवानों के लिए Open कर दिया और आज आप देखिए IIT खड़गपुर से निकले एक student पवन ने Skyroot Aerospace बनाकर भारत को पहला private rocket लॉन्च करने का गौरव दिया है. आज ऐसे बहुत सारे Space Startups भारत के space program को नई स्पीड से आगे बढ़ा रहे हैं. कभी ये चीजें असंभव लगती थी, लेकिन आज ये सब reality है. और मैं गर्व से कह सकता हूं कि आपके Alumni ने इस Impossible को Possible करने में बहुत बड़ा योगदान दिया है’.
प्रधानमंत्री ने कहा ’20 साल पहले तक, हमारे देश में गरीबी को एक स्थायी समस्या माना जाता था. पांच दशक पहले भी, लाल किले से गरीबी मिटाने के नारे लगाए जाते थे. लेकिन, जब नीति बनाने की बात आती थी, तो पूरा सिस्टम बस फाइलें तैयार करके बैठ जाता था. ऐसा इसलिए था क्योंकि उस समय यह आम धारणा थी कि गरीबी को कभी खत्म नहीं किया जा सकता.
उन्होंने कहा ‘जब हम सत्ता में आए, तब भी हालात कुछ अलग नहीं थे. लेकिन जब मैंने लाल किले से घोषणा की कि मैं शौचालय बनवाऊंगा, तो संसद में कुछ लोगों ने इस विचार का मजाक उड़ाया. वे यह नहीं समझ पाए कि गरीब माताओं और बहनों के लिए शौचालय की सुविधा कितनी महत्वपूर्ण है. पिछले 12 सालों में, हमने इसी सोच को बदलने का काम किया है. मैं ‘सशक्त बनाने के लिए शक्ति’ (Power to Empower) के मूल सिद्धांत पर काम करता हूं’.















