हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन ने अनाथ बेटी की शादी के लिए दिया अनुदान

बांदा। हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन बांदा संस्था की ओर से अनाथ बच्ची की शादी में अनुदान दिया गया। हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन बांदा संस्था की टीम की ओर से अनाथ बच्ची अंजलि जिसकी शादी 26 सितंबर को होने जा रही है संस्था की टीम की ओर से शादी अनुदान की धनराशि पूनम सुरेंद्र मिश्रा जो केयरटेकर है अनाथ बच्ची की शादी के प्रोग्राम का आयोजन कर रही है उनको अनुदान की धनराशि उपलब्ध कराई गई इसके अलावा 02 बच्चों को स्कूल किट का सेट भी दिया गया। इस मौक पर हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन बांदा संस्था के संरक्षक हसन उद्दीन सिद्दीकी संस्था के अध्यक्ष नदीम उल्लाह खान,वरिष्ठ सहयोगी नज़रे आलम, वरिष्ठ सहयोगी मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना उपाध्यक्ष जावेद खान,उपाध्यक्ष मोहम्मद फरहान, संगठन मंत्री शेख रिज़वान, सचिव उमर अली, उपसचिव गफ्फार खान, सलाहकार सैयद आबिद अली, उपाध्यक्ष कलीम उल्ला खान,शाखा प्रमुख खाईपार अली खान,शाखा प्रमुख सनी,महामंत्री शहबाज खान हनि, वरिष्ठ सहयोगी शिफात खान, कोषाध्यक्ष अनस उल्ला खान, उपसचिव आसिफ मसूदी,शाखा प्रमुख मोहम्मद नफीस, कार्यालय प्रभारी इमरान,शादाब हुसैन,शाखा प्रमुख गुलाबबाग इस्लामुद्दीन, उरूज़ संस्था के आदि उपस्थित एवं सहयोगी रहे। हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन बांदा संस्था हमेशा से समाज के कमजोर वर्गों की मदद के लिए समर्पित रहा है और आगे भी सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में इसी तरह के जनहितकारी कार्य करता रहेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts